रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू बाईपास रोड में रहने वाली महिला वर्षा कुमारी के साथ पति ने मारपीट की। पति ने पत्नी वर्षा को घरेलू गैस सिलिंडर को खोलकर आग से जलाकर मार डालने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर पति अनिल कुमार व सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सूचक की ओर से बताया गया है कि वह स्वयं व दो बच्चों की परवरिश के लिए ठेले पर सामान की बिक्री करती है। सूचक से पति आमदनी का रुपया ले लेता था और शराब का सेवन करता था। इसी क्रम में उसने पत्नी के जेवर भी गिरवी रख दिए। वर्षा पिछले 14 साल से पति व ससुराल पक्ष की प्रताड़ना अपने दो बच्चों के भविष्य की चिंता को लेकर सहते आई है। बताया गया कि पूर्व में थाना में शिकायत के बाद पति अनिल भागकर केरल चला गया। वह वहीं से मोबाइल फोन पर रांची पहुंचने के ...