Ranchi News: पत्नी की मौत की खबर सुन बिगड़ी पति की तबीयत, आधे घंटे बाद मौत
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड निवासी 60 वर्षीय शिबू बैठा और उनकी 57 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी की रविवार को आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई। सरस्वती देवी करीब एक सप्ताह पहले लकवाग्रस्त हो गई थीं और उनका रातू में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह करीब नौ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही शिबू बैठा की तबीयत बिगड़ गई और करीब 9:30 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दंपति की एक साथ मौत की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। दोनों के शव एक साथ घर पहुंचे और अंतिम यात्रा भी साथ निकली तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने कहा कि जीवन के सुख-दुख साथ झेलने वाले इस दंपति का अंतिम सफर भी साथ होना उनके अटूट रिश्ते की मिसाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.