रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: रांची। एचईसी धुर्वा सेक्टर दो में एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार अपराधियों ने पता पूछने के बहाने सोने का चेन छीनकर फरार हो गया। इस संबंध में बुजुर्ग महिला के पुत्र सौरभ दास ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। धुर्वा सेक्टर टू क्वार्टर नंबर सीडी 385 के रहने वाले सौरभ दास ने पुलिस को बताया कि पांच अगस्त की सुबह उनकी मां निर्मला देवी (75) सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। पता पूछने के बहाने उनकी मां के करीब आए और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। हालांकि, बुजुर्ग महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। इसके बाद वह अपनी मां के साथ जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...