रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा टंकी साइड निवासी संध्या देवी ने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अजित कुमार, श्रेयांश समेत अन्य पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को आरोपियों के साथ उनका विवाद हुआ था। इस बीच आरोपियों ने गाली देकर मारपीट शुरू कर दी। मां का लाठी से सिर फोड़ दिया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...