रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। लोधमा स्थित पटेल बीएड कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया। इसके तहत प्रशिक्षुओं ने कॉलेज परिसर में श्रमदान कर सफाई की और पौधारोपण किया। वहीं, गोद लिए गए गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और शौचालय के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक और बीएड प्रशिक्षु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...