Ranchi News: पंडरा ओपी में आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की स्थिति स्थिर
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: हिन्दुस्तान फॉलोअप रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी परिसर में दुपट्टा के सहारे फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास करने वाली महिला का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से घटना के बाद महिला को बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पंडरा ओपी के थानेदार विवेक कुमार ने बताया कि चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। उसे कुछ और दिन अस्पताल में रखा जाएगा। महिला को उसके पति के साथ ओपी में पड़ोसी के आवास से जेवरात चोरी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ से पूर्व उसे एक कमरे में महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में बैठाया गया था। वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी के कमरे से बाहर निकलते ही महिला कठोर कानूनी कार्रवाई से आशंकित हो बगल के एक केबिन में जा घुसी और दरवाजा को बंद कर लिया। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.