रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के रांची मंडल कार्यालय ने सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 26 अक्तूबर से 3 नवंबर तक मनाए जा रहे जागरुकता सप्ताह के दौरान बैंककर्मियों ने 24 यूनिट रक्तदान किया। मंडल प्रमुख राकेश कुमार ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...