रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। पंजाबी हिंदू बिरादरी की महिलाओं ने रविवार को पंजाबी भवन, लाला लाजपत राय पथ में करवा चौथ समारोह का भव्य आयोजन किया। समाज की परंपरा और संस्कृति से इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। एक्टिविटी गेम में नीति खन्ना, समयबद्धता में रवीना खन्ना, सोलह शृंगार में अमरप्रीत कौर और चूड़ी गेम में प्रिया आनंद विजेता बनीं। लकी ड्रॉ में अवंतिका आनंद और पेरी अरोड़ा का चयन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष शालिनी जुल्का सहित कोमल सेठ गखड़, पूजा अजमानी, विजया अजमानी, निधि नागपाल, सिल्की अजमानी, वंदना तनेजा, नैन...