रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को पंचायत राज निदेशालय के निर्देश पर एक दिवसीय पंचायत गेटवे पेमेंट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इटकी, नगड़ी, लापुंग और रातू प्रखंड के मुखिया, पंचायत सचिव और वीएलई शामिल हुए। प्रशिक्षक रोहित चौबे ने 15वें वित्त आयोग की योजनाओं को पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत गेटवे के माध्यम से पंचायत स्तर पर डिजिटल व्यवस्था और सेवाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित कर्मियों को नए पंचायत गेटवे के संचालन और उपयोगिता की जानकारी दी गई। शिविर में चारों प्रखंडों के मुखिया, पंचायत सचिव, वीएलई समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...