Ranchi News: पंचमुखी हनुमान मंदिर में मां भगवती की होगी प्राण प्रतिष्ठा
रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। गोविंद नगर पंचमुखी सेक्टर स्थित नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान विश्वनाथ मंदिर में मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 11 से 19 अक्तूबर तक किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। मंदिर के संचालन के लिए पंचमुखी मंदिर समिति का गठन किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से सूबेदार अशोक कुमार को अध्यक्ष, अधिवक्ता ज्योति रंजन मिश्रा को उपाध्यक्ष और अजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति के गठन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों में डॉ. प्रभात कुमार, मिथिलेश पांडेय, चंद्र भूषण तिवारी, विजय कुमार दुबे, देवेंद्र नाथ पांडेय, रामाश्रय, जितेंद्र प्रसाद सैनी, पंकज तिवारी, उमेश कुमार, अधिवक्ता संजीव मिश्रा, अभिषेक कुमार और राम दयाल महतो मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.