Ranchi News: पंचघाघ मोड़ के पास 14 बोटा लकड़ी लदा पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचघाघ मोड़ के पास से 14 बोटा लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त किया। पुलिस ने वाहन चालक को भी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए चालक की पहचान पवन कुमार मुंडा के रूप में हुई है। वह सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के ओलहान, पोस्ट जीतूटोली का निवासी है। वर्तमान में वह मुरहू ब्लॉक के पीछे किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात मुरहू थाना की टीम गश्ती पर थी। इसी दौरान पंचघाघ मोड़ के पास संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में लकड़ी के 14 बोटे लदे मिले। चालक से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध कागजात और वन विभाग का चालान मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.