रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पंचघाघ जलप्रपात में सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर मुरहू के अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी और थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने पंचघाघ जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य झरने की ओर जाने वाले रास्ते को पर्यटक मित्रों के माध्यम से बंद करा दिया। इसके अलावा जलप्रपात परिसर में अन्य संभावित खतरनाक स्थानों को भी चिह्नित कर वहां पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्देश के बाद शनिवार से पर्यटक मित्रों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ...