रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग के न्यूजलेटर 'गोस्सनर टाइम्स' के 11वें अंक का शनिवार को विमोचन हुआ। प्राचार्या प्रो. इलानी पूर्ति ने विमोचन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। न्यूजलेटर की डिजाइनिंग, समाचार संकलन और संपादन का कार्य सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों ने किया। विभाग की शिक्षिका महिमा गोल्डेन बिलुंग ने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी हर छह माह में यह न्यूजलेटर तैयार करते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों में व्यावहारिक दक्षता का विकास करना है। इस अवसर पर डॉ. एसके सेनगुप्ता सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

न्यूजलेटर का विमोचन --------------- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग के न...