Ranchi News: नौ घंटे के अंतराल में रांची में 60.6 मिमी बारिश
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक रांची में 60.6 मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में 01.4, डालटनगंज में 2.6, बोकारो में 10.8 और चाईबासा में 60.6 मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची में सामान्य रूप से 877.1 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन वर्तमान में बारिश 973.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि, सिमडेगा में 1113 मिमी से 1138.1 मिमी बारिश हो चुकी है। सराईकेला-खरसांवा में 857.6 सामान्य बारिश से अधिक 986.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि, पूरे झारखंड में जून से सितंबर तक 859.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक 829.6 मिमी बारिश हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.