रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। सुपरवाइजर की नौकरी और आकर्षक वेतन का झांसा देकर युवकों को रांची बुलाने और कथित तौर पर नेटवर्क मार्केटिंग में फंसाकर हजारों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खगड़िया निवासी प्रियांशु कुमार ने रातू थाना में मंजेश कुमार और उसके कथित वरिष्ठ गुलशन कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत में करीब 73 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। प्रियांशु के अनुसार, मंजेश कुमार ने उसे पांच जुलाई को काठीटांड़ बुलाया था। वहां गुलशन कुमार और रोहित कुमार ने उसका इंटरव्यू लिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर 760 रुपये लिये गये। आरोप है कि करीब 20 दिनों तक ट्रेनिंग देने के बाद उसे अन्य लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया। इसी दौरान नौकरी के नाम पर नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों की जानकार...