Ranchi News: नैक में बेहतर प्रदर्शन पर सीयूजे में कार्यशाला शुरू
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय झारखंड विश्वविद्यालय (सीयूजे) में सोमवार को उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन एवं प्रत्यायन की तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। आईक्यूएसी की ओर से आयोजित कार्यशाला में राज्य के 20 से अधिक संस्थानों के 40 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। तकनीकी सत्रों में एनआईआरएफ, क्यूएस और शंघाई रैंकिंग में प्रदर्शन सुधारने, शोध और साक्ष्य-आधारित दस्तावेजीकरण पर चर्चा हुई। सीयूजे के कुलपति प्रो. सारंग मेधेकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने प्रत्यायन को संस्थागत सुधार का माध्यम बताया। सीयूजे के आईक्यूएसी निदेशक प्रो. तपन बसंतिया ने बदलती प्रत्यायन प्रक्रियाओं के अनुरूप तैयार रहने पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.