रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। करमचंद भगत महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को नैक की नई मूल्यांकन एवं प्रत्यायन व्यवस्था विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें शिक्षकों और संबंधित सदस्यों को नैक की नई प्रणाली, गुणवत्ता मानकों, मूल्यांकन प्रक्रिया और संस्थागत तैयारी की जानकारी दी गई। भुवनेश्वर से आए मुख्य व्याख्याता और आईक्यूएसी सलाहकार दिलीप मंगराज ने नैक की बाइनरी एक्रेडिटेशन प्रणाली के उद्देश्य और प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के अनुरूप संस्थानों को अपनी शैक्षणिक, प्रशासनिक और गुणवत्ता संबंधी गतिविधियों का व्यवस्थित एवं प्रमाणिक अभिलेखीकरण करना जरूरी है। रियाजुद्दीन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और गुणवत्ता संवर्धन से जुड़ी जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता ...