रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के नेहालू रोगाडीह पतराटोली में गुरुवार को 12 पड़हा जतरा समिति की ओर से तीन दिवसीय बालक-बालिका हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जतरा के अवसर पर प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। बालक फुटबॉल वर्ग में जरिया की टीम विजेता बनी, जिसे खस्सी और तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। देवगांव की टीम उपविजेता रही, जिसे खस्सी और दो हजार रुपये नकद मिले। हॉकी में देवगांव की टीम विजेता बनी और उसे खस्सी व पांच हजार रुपये नकद दिए गए। वहीं, उपविजेता एलजीटी की टीम को खस्सी और तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार मिला। बालिका वर्ग में चुपा टोली की टीम विजेता और सरसा की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और आयोजन में योगदान मैचों का आनंद ले...