रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: सिल्ली,प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली 70वीं नेशनल स्कूल वूशु गेम्स में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम सोमवार को रवाना हो गई। टीम में सिल्ली के तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसकी जानकारी कोच वाहिद अली ने दी। टीम में 45 किलोग्राम बालिका वर्ग में प्रतिमा बेदिया, 48 किलोग्राम बालिका वर्ग में मनीषा कुमारी और 48 किलोग्राम बालक वर्ग में उमेश बेदिया का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के चयन और प्रतियोगिता में भाग लेने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम कृष्ण साहू, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जिते...