Ranchi News: नीलम तिग्गा बनीं कैथोलिक महिला सभानेत्री
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। उर्सुलाइन कॉन्वेंट परिसर में रविवार को रांची आर्च डायसिस कैथोलिक महिला संघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन हुआ। चुनाव प्रक्रिया फादर प्रफुल्ल बाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न पल्लियों, विकारियट और केंद्रीय समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नई समिति में सपारोम पल्ली की नीलम तिग्गा को सभानेत्री और एलिस कुल्लू को उपसभानेत्री चुना गया। फ्रांसिस्का खलखो सचिव, लूसी तोपनो उपसचिव, सुशिला तिग्गा कोषाध्यक्ष, सेरोफिना मिंज उप कोषाध्यक्ष तथा स्टेला और मग्दली बागे सह कोषाध्यक्ष बनीं। लिली बारला और मार्था तोपनो को सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं फादर अनिल अरविंद कुजूर और सिस्टर दोरोथिया कुल्लू आत्मिक सलाहकार चुने गए। सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए होगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.