रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर शनिवार की शाम तोरपा ब्लॉक चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इस मौत के लिए हेमंत सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और कथित भ्रष्ट सरकारी तंत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग की। निशा भगत आदिवासी समाज के सम्मान के लिए लड़ती रहीं: यह भी पढ़ें- Ranchi News: निशा भगत के असमय निधन पर गहरा दुखनिष्पक्ष जांच की मांग प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि निशा भगत झारखंड की बेटी थीं। उन्होंने हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार...