रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने और उनकी संदिग्ध मौत के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस नामकुम बाजार से सदाबहार चौक तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निशा भगत को न्याय दो, दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करो और दोषियों को फांसी दो के नारे लगाए। जुलूस के समापन पर निशा भगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: निशा भगत के मौत मामले में पिठोरिया के थानेदार निलंबित मौके पर भाजपा रांची जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कहा कि हेमंत आदिवा...