Ranchi News: निर्मल महतो बने जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने गुरुवार को संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से सोनाहातू प्रखंड कमेटी का गठन किया है। जिला अध्यक्ष गुना भगत ने जिला कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के बाद नई कमेटी की घोषणा की। इसमें निर्मल कुमार महतो को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। रंजीत महतो, अजय कुमार महतो और अभीराम महतो को वरीय उपाध्यक्ष, सचिन कुमार महतो को महासचिव नियुक्त किया गया है। शैलेन्द्र महतो, परमेश्वर महतो, किरीत महतो और वीरेंद्र नाथ महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रमेश महुवा, जगन्नाथ महतो, दिलेश्वर महतो और वंशी महतो को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। ललित किशोर महतो को कोषाध्यक्ष, सोहन मंडल को प्रवक्ता तथा भगीरथ महतो और शैलेश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.