रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों ने जूलॉजी और बॉटनी विभाग के सहयोग से गुरुवार को एनएसएस स्थापना दिवस और आयुर्वेद दिवस मनाया। इस अवसर पर 'पोषण और आयुर्वेद: आज की दुनिया में स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सिस्टर ज्योति ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया, वहीं एनएसएस अधिकारी डॉ. सिस्टर सुषमा ने इसके आदर्श वाक्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए नाज परवीन, श्वेता कुमारी, रोशनी, अनुपम तिर्की, जूही और रुचिता को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक पुरस्कार दिया गया। डॉ. नीतू रानी और डॉ. वीणापाणि ने आयुर्वेद, संतुलित दिनचर्या और पौष्टिक आहार के महत्व को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- Balrampur N...