रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से शनिवार को कॉलेज के संगोष्ठी कक्ष में पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ रेणु सिन्हा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति, उप प्राचार्या डॉ सिस्टर शोभा, डॉ रेणु सिन्हा, विभागाध्यक्ष डॉ शोभा तिर्की उपस्थित थीं। छात्रा प्रीति ने प्रार्थना गीत गाया। प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने डॉ रेणु सिन्हा के बतौर शिक्षिका योगदान को रेखांकित किया। छात्रा पुष्पा खेस ने प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, डॉ रेणु सिन्हा ने हिंदी विभाग और कॉलेज की अपनी मधुर स्मृतियों को साझा करते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...