रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जय मां भवानी क्लब दुर्गा पूजा समिति हाहे की बैठक गुरुवार को दुर्गा चरण प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में नितेश देवरिया (रिंकु) अध्यक्ष, सुबोध प्रजापति सचिव, शंभुनाथ बनर्जी कोषाध्यक्ष और दुर्गा चरण प्रमाणिक संरक्षक बनाए गए। वहीं अजय देवरिया, आषिश रंजन, रितेश देवधरिया, अरविंद यादव, प्रकाश देवरिया, जगेश्वर महतो और अमित मिश्रा को सदस्य बनाया गया। संजय पहान को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कमेटी में कुल 51 सदस्यों को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...