Ranchi News: निगम ने 60 से अधिक अवैध दुकानें व अस्थायी निर्माण हटाए
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में शनिवार को कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने 60 से अधिक अवैध दुकानें और अस्थायी निर्माण हटाए। इंफोर्समेंट टीम ने मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस के पास ऑक्सीजन पार्क की दीवार से सटे बाउंड्री वॉल के पास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। सड़क पर कब्जे के कारण लगातार यातायात बाधित हो रहा था। वहीं, दूसरी ओर रांची कॉलेज के सामने तिरुपति टावर परिसर में गिफ्ट डीड की भूमि पर अवैध रूप से संचालित रिया जेरॉक्स दुकान को भी हटाया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि गिफ्ट डीड अथवा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। हरमू रोड स्थित शनि मंदिर के पास पूर्व में मापी कर चिह्नित अतिक्रमण वाले क्षेत्र में भी बुलडोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.