रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से शहर में पैदल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और सार्वजनिक वॉक-वे को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर निगम की टीम द्वारा हरमू बाईपास मार्ग में विशेष अभियान चलाकर वॉक-वे में बाधा उत्पन्न कर रहे लगभग 80 छोटे-बड़े विज्ञापन पट्ट व होर्डिंग्स को हटाया गया। इस दौरान विशेष रूप से ऐसे विज्ञापन पट्टों को हटाया गया जो 12 फीट से कम ऊंचाई पर लगे थे या फुटपाथ/वॉक-वे पर अवैध रूप से लगाए गए थे, जिससे पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा आ रही थी। विज्ञापन एजेंसियों को निर्देशनगर निगम ने सभी संबंधित विज्ञापन एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे ऐसे अवैध विज्ञापन पट्टों को स्वतः हटा ले और सार्वजनिक वॉक-वे तथा फुटपा...