Ranchi News: निगम को यूनियन बैंक से 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए मिला फंड
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यूनियन बैंक ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत रांची नगर निगम को 10 ट्रैक्टर-विथ-ट्रॉली उपलब्ध कराए हैं। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत हुए इस सहयोग से विभिन्न वार्डों में कचरा उठाव और उसके परिवहन में तेजी आएगी। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में निगम ने यूनियन बैंक के प्रति आभार जताते हुए अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी स्वच्छ रांची के निर्माण में मदद की अपील की। मौके पर उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त दिलीप कुमार व यूनियन बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर कुंदन सिन्हा और असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप रंजन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.