Ranchi News: निगम को मिले 10 नए ट्रैक्टर, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली मिले हैं। यूनियन बैंक ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत इसके लिए फंड उपलब्ध कराया है। निगम कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने ट्रैक्टर-सह-ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता कार्यों के लिए रवाना किया। नए वाहनों का इस्तेमाल निगम क्षेत्र में कचरा उठाव और उसके परिवहन के लिए किया जाएगा। निगम के अनुसार, इससे विभिन्न इलाकों से कचरा उठाने और उसे निर्धारित स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था को गति मिलेगी। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए भी इन वाहनों से स्वच्छता कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्वच्छता दिवस पर 10 सफाईम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.