Ranchi News: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों की जांच
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची। रोटरी क्लब रांची डाउनटाउन और ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सहयोग से शुक्रवार को नागराटोली स्थित सामुदायिक भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो ने किया। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने विभिन्न बीमारियों की नि:शुल्क जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। मरीजों को मुफ्त दवाएं व चश्मे वितरित किए गए। मोतियाबिंद से पीड़ित मिले 15 मरीजों की सर्जरी आईरिस हॉस्पिटल में नि:शुल्क कराई जाएगी। शिविर में डॉ. अनुभव जैन, डॉ. इंदिरा डोकानिया व डॉ. रणजीत ने अपनी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दस नेत्र रोगियों का मुफ्त ऑपरेशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.