रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। बारिश के दौरान मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुए वज्रपात की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्र कुंदन कुमार घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर नामकुम पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को सीएचसी नामकुम ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुंदन कुमार लातेहार का रहने वाला है। वह वर्तमान में राय विश्वविद्यालय, नामकुम में पढ़ाई करता है और वहीं रहता है। कॉलेज से लौटने के दौरान बारिश शुरू होने पर वह रामपुर के बारुटोली में रुक गया था। इसी दौरान वज्रपात होने से उसे झटका लगा और वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार छात्र खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...