रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम पुलिस ने थाना क्षेत्र के जोरार तेतरीटोली में छापेमारी कर महिला और एक युवक को कथित रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पकड़ा। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उनके नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने छापेमारी कर अमन अंसारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी कर्बला रोड, लोअर बाजार और 40 वर्षीय आलिव मुंडा को पकड़ा। दोनों के पास से करीब सवा अठारह ग्राम ब्राउन शुगर, करीब एक लाख रुपये और जेएच01एफएन नंबर की बीएमडब्ल्यू बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने ब्राउन शुगर की बिक्री करने की बात स्वीकार की है। नामकुम पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...