रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की कार मंगलवार दोपहर रिंग रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के चडरी बाजार के समीप हुई। बताया गया कि कार संख्या जेएच 01एजी 9453 तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख कार सवार लोग कार छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने कार की जांच की तो उसमें एक दर्जन से अधिक बकरियां मिलीं। सभी बकरियों के मुंह पर टेप बांधा गया था। सूचना मिलने पर टाटीसिलवे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण बकरियों को अपने साथ ले जा चुके थे। पुलिस कार जब्त कर थाने ले गई। थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि बकरियां कहां से लाई जा रही थीं, इसकी जांच की जा रह...