रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेयर रोशनी खलखो ने जरूरतमंद रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों के बीच 100 कैनोपी छातों का वितरण किया। इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मेहनतकश और रोज कमाकर खाने वाले लोगों को धूप और बारिश से बचाव में सहायता पहुंचाना है, ताकि उनका रोजगार बाधित नहीं हो। मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक गोप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, जुगनू साहू, छात्रधारी महतो, धर्मेंद्र सिंह, गौतम देव, गोपाल लोहिया, बिरसा पाहन और प्रमोद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जरूरतमंद दुकानदारों के बीच छातों का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...