रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। थानाक्षेत्र के नामकुम बाजार स्थित सब्जी बाजार में रविवार की शाम सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी हो गई है। मामले में चटकपुर निवासी बिट्टू कुमार ने नामकुम थाने में अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित बिट्टू ने बताया कि वह नामकुम बाजार में सड़क किनारे अपनी काले रंग की बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया था। लगभग आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब थी। उसने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...