रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: नामकुम, प्रतिनिधि। नामकुम पुलिस ने रविवार को पिछले 10 दिनों से लापता चतरा जिले के बचरा निवासी 65 वर्षीय शंभु यादव को रविवार को उनके परिजनों से मिलाया। शंभु के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि उनके पिता 10 जुलाई से घर से लापता थे। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। रविवार सुबह नामकुम पुलिस से सूचना मिलने पर वह थाना पहुंचे और अपने पिता को सकुशल घर ले गए। पुलिस पदाधिकारी मंटू सिंह ने बताया कि शंभु यादव भटकते हुए नामकुम पहुंच गए थे और भूख-प्यास से बेहाल थे। सूचना मिलने पर उन्हें भोजन कराया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना घर बचरा बताया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर संपर्क कर उनके परिजनों का पता लगाया गया और उन्हें सूचना देकर थाना बुलाया गया। इससे शंभु यादव को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द किया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान क...