रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। ज्ञानभूमि नामकुम बस्ती और पारस अस्पताल, धुर्वा की ओर से रविवार को डेकोरेटिव टाइल्स प्रांगण में मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। वार्ड 47 की पार्षद कविता सांगा और वार्ड 46 की पार्षद आरती कुमारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्होंने रक्तदान को मानवसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। ज्ञानभूमि के सचिव बिरसा पाहन ने बताया कि शिविर में 162 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में ज्ञानभूमि के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र, सचिव बिरसा पाहन, शत्रुघ्न सिंह, गणेश कुमार प्रजापति, डॉ. आशा रानी, डॉ. समीम अंसारी, आरपी सिंह, मन...