Ranchi News: नाबालिग लड़की गायब, अपहरण का केस दर्ज
रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की गायब हो गई। इस संबंध में परिजनों ने अमित नामक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। परिजनों का आरोप है कि 13 अक्तूबर को पुत्री घर से निकली थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह अमित के साथ बातचीत किया करती है। आशंका व्यक्त की गई कि अमित ने ही उनकी पुत्री को अगवा कर लिया है। इससे पहले भी अमित उनकी पुत्री को लेकर फरार हुआ था। इधर, पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन में पुलिस जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.