रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची। पुरुलिया रोड में दंपति का झगड़ा सुलझाने गई लोअर बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार को एक नाबालिग को पिस्तौल व दो गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया। दंपति के विवाद का पता चलने पर गश्ती टीम पहुंची थी। वहां नाबालिग भी था। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तलाश ली तो उसके पास से पिस्तौल व गोलियां मिलीं। केस दर्ज होने के बाद उसे डुमरदगा स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। इधर पुलिस अब हथियार देने की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...