रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के नगड़ी पुरनापानी गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे रास्ते के किनारे नाग सांप ने 16 वर्षीय अनीश मुंडा, पिता सुंदर मुंडा को डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो लेकर पहुंचे। इस दौरान अनीश के परिजनों और मामा कमल धान ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सांप को भी पकड़ लिया और अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी बेड़ो में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सुनील कंडुलना ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, रांची रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...