रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में गली-मुहल्लों से छोटे-मोटे सामान उठाने वाले और नशे के लत्ती युवक अब निर्माणाधीन मकान से सामानों की चोरी कर रहे हैं। निर्माणाधीन मकान में काम बंद होने के बाद रात में नशेड़ी वहां रखे सामान गायब कर रहे हैं। चोरी में मिले सामान को बेचकर ये अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। हाल के दिनों में दीवरों में अंडरग्राउंड वायरिंग में लगाए जा चुके इलेक्ट्रिक तार की चोरी की घटना भी शुरू हुई है। नशापान करने वाले निगम क्षेत्र की सीमा से सटे इलाके में नई बस रही कॉलोनी व खुले समेत खेत में बन रहे मकान को ज्यादा निशाना बना रहे हैं। ऐसे मकान से चोर तांबा और पीतल के कीमती वायर के अलावा मोटर पंप, ग्राइंडिंग मशीन और बाथरूम फीटिंग्स भी गायब कर रहे हैं। ऐसे मामलों में गृहस्वामी थानों के चक्कर लगाने से बच...