Ranchi News: नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। एसएसपी रांची के निर्देश पर सिकिदिरी थाना पुलिस ने शनिवार शाम क्षेत्र में नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। थाना प्रभारी बम शंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान जमघट लगाकर गांजा का सेवन करते पकड़े गए युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कई स्थानों पर नशेड़ियों को खदेड़ा, लेकिन अंधेरा होने का फायदा उठाकर कई लोग भाग निकले। नशेड़ियों के जमावड़े से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने बताया कि क्षेत्र में नशेड़ियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.