रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची। सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू में रविवार को नशा मुक्ति उन्मूलन अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि बरियातू थाना के सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार थे, जिन्होंने बच्चों को नशा के प्रकार, नशा से होने वाले प्रभाव और हानि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। मोबाइल एडिक, साइबर क्राइम, मोबाइल गेम, इंस्टाग्राम से बचने और मुख्य मोबाइल नंबरों की जानकारी दी। प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा ने भी बच्चों को बताया कि नशे के कारण कितनी जिंदगियां, परिवार, समाज और राष्ट्र को क्षति पहुंच रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...