रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी, रांची के सहयोग से नवागढ़ के खक्सीटोली स्थित विवेकानंद सेवा संघ ने शनिवार को बच्चों के बीच पाठ्य और खेल सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। रामकृष्ण आश्रम, राजगीर के स्वामी रामतत्वानंद ने कहा कि बच्चों में संस्कार बचपन से ही विकसित किए जाने चाहिए। रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के सचिव स्वामी भवेशानंद ने कहा कि शिक्षा सभी मुश्किलों का समाधान है। मौके पर स्वामी सुखमयानंद, जिला परिषद सदस्य पूर्वी राजेंद्र शाही मुंडा, पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही मुंडा, विडम्बर बेदिया, श्रवण बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, घनश्याम उरांव, राम उरांव और जितेंद्र कुमार मह...