रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। नवागढ़ चौक पर सोमवार को सामाजिक संस्था 'आर्या' की ओर से अगरबत्ती और झाड़ू निर्माण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही ने किया। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मददगार होगी। केंद्र का संचालन 'जीवन ज्योति महिला समूह' की सदस्य करेंगी। संस्था ने बताया कि पहले चरण में 100 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस मौके पर संजीव कुमार, नित्यानंद तिवारी, समीन श्रीवास्तव, दिलीप मिर्धा, पंचम भोगता, दीपक ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...