रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के अंतर्गत सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और भारथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कंदरी में सोमवार को बीएससी नर्सिंग सत्र 2022-26 और जीएनएम सत्र 2023-26 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष छवि सिन्हा, सचिव नितिन पराशर और शैक्षणिक सचिव डॉ. दीपाली पराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। डॉ. दीपाली पराशर ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि संस्थान से मिली शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेंगे। यह भी पढ़ें- चेयरमैन एस. के. मंडल के दूरदर्शी नेतृत्व में...