Ranchi News: नगर निगम कार्यालय में लगा 50 किलोवाट का हाइब्रिड सोलर सिस्टम
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम कार्यालय अब सौर ऊर्जा से भी रोशन होगा। बिजली की खपत और ऊर्जा खर्च कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निगम कार्यालय में 50 किलोवाट क्षमता का हाइब्रिड सोलर पैनल सिस्टम लगाया गया है। इसमें बैटरी की भी व्यवस्था है। जरेडा के माध्यम से लगाए गए इस सिस्टम का उद्घाटन शुक्रवार को मेयर रोशनी खलखो ने किया। सोलर सिस्टम से निगम कार्यालय के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर का पूरा विद्युत भार संचालित किया जाएगा। वहीं, अन्य मंजिलों पर जरूरत के अनुसार बिजली का भार सौर ऊर्जा सिस्टम से दिया जाएगा। निगम के अनुसार, इससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी और कार्यालय के बिजली बिल में भी कमी आने की उम्मीद है। सौर ऊर्जा को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा का स्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.