रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड परिसर में बुधवार को नगड़ी आजीविका महिला संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहकारी समिति के सहयोग से एग कार्ट योजना की शुरुआत हुई। इस दौरान चयनित महिलाओं के साथ एकरारनामा कर उन्हें नि:शुल्क एग कार्ट वितरित किए गए। योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और अंडे के पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पहले चरण में पांच महिलाओं को एग कार्ट दिए गए। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, प्रखंड प्रमुख मधुआ कच्छप, बीडीओ दीपाली भगत, बीपीएम सुखदेव लोहरा, प्रदान संस्था के सुकांत कर्मकार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...