Ranchi News: नगड़ी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़े सम्मानित
रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रेम नगर पतरा चौली स्थित हुसैनी इमामबाड़ा में मंगलवार को चेहल्लुम जुलूस एवं नुमाइशी अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन मुहर्रम एक्शन कमेटी बसीला, बरसा और एड़चोरो के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, रांची लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण अपने-अपने अखाड़ों के साथ शामिल हुए। चेहल्लुम जुलूस के बाद विभिन्न गांवों से पहुंचे अखाड़ाधारियों के बीच नुमाइशी अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता हुई। अखाड़ाधारियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन के एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.